राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

0
2027

निशेष शर्मा राजगढ़।

राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, अनिल कंवर पुत्र रणदीप कंवर, निवासी गांव खेड़ाधार, डाकघर भूईरा, तहसील राजगढ़ ने 1 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह रात करीब 12 बजे राजगढ़ से अपनी दुकान बंद कर कार नंबर HP63E-2029 में घर लौट रहा था।जब वह गांव खेड़ाधार में संजीव अत्री के घर के नीचे पहुंचा तो संजीव अत्री, सूरज अत्री, राजीव कंवर और उसकी पत्नी सीमा ने कथित तौर पर उसका रास्ता रोक लिया। शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।शिकायतकर्ता ने बताया कि वह किसी तरह अपना बचाव करते हुए कार में बैठकर घर पहुंचा। मारपीट के दौरान उसके सिर पर चोट लगने की बात भी शिकायत में कही गई है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया है और मामले की आगामी जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here