पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

0
236

ब्यूरो रिपोर्ट।

चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) टीम ने कटोरी बंगला के समीप दो युवकों को 11.97 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात इंस्पेक्टर गगनदीप के नेतृत्व में एसआईयू टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कटोरी बंगला के पास नाकाबंदी की गई। रात करीब 11 बजे पुलिस टीम ने वहां संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दो युवकों को देखा। पुलिस को देखकर दोनों युवक घबरा गए, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।इसके बाद पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 11.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशे की खेप को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय अरविंद कुमार निवासी गांव सलांदरी और 28 वर्षीय राकेश कुमार निवासी गांव लचौड़ी, डाकघर ठाकरीमट्टी, तहसील सलूणी, जिला चंबा के रूप में हुई है।पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here