बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

0
778

ब्यूरो रिपोर्ट।

ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर से नाई की दुकान में बाल कटवाने के लिए गुम्मर गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।
परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। एक सीसीटीवी कैमरे में अरुण कुमार दिखाई दिया है, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
बताया जा रहा है कि अरुण कुमार पिछले कुछ महीनों से घर पर रह रहा था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस थाना ज्वालामुखी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने शुरू की तलाश
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है।
वहीं, अरुण कुमार के परिजन और स्थानीय युवक भी अपने स्तर पर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि अरुण कुमार के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here