बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

0
896

ब्यूरो रिपोर्ट।

पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को SIU नाहन की टीम गश्त पर थी और केदारपुर के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हामिर खान पुत्र जलालदीन उर्फ जग्गी, निवासी माजरा, जिला सिरमौर, कथित तौर पर पांवटा साहिब, माजरा और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक बेचने का काम करता है और मोटरसाइकिल नंबर HP17G-1988 पर कुंजा की ओर से माजरा की तरफ आ रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले में मादक पदार्थ की सप्लाई और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here