14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, 25 वर्षीय युवक हिरासत में

0
977

आशा डोगरा कुल्लू ।

कुल्लू। महिला पुलिस थाना कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से संबंधित शिकायत के आधार पर यौन अपराध का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।पुलिस के अनुसार, नाबालिग बालिका 26 अगस्त 2026 से अपने घर से लापता थी। पुलिस ने तलाश के बाद उसे 1 सितंबर को भुंतर स्थित एक मंदिर के पास से बरामद किया।पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने आरोप लगाया कि मनाली निवासी 25 वर्षीय युवक उसे एक होटल में ले गया, जहां वह करीब छह दिनों तक रही। इस दौरान युवक पर नाबालिग के साथ यौन अपराध करने के आरोप लगाए गए हैं।नाबालिग की शिकायत और उसके बयान के आधार पर महिला पुलिस थाना कुल्लू में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here