पांवटा साहिब में 5.95 ग्राम चिट्टे के साथ शिलाई के दो युवक गिरफ्तार

0
68

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

सिरमौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में दो युवकों को 5.95 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, SIU की टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5.95 ग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवकों की पहचान 32 वर्षीय कबीर सिंह, निवासी दुगाना, तहसील कमरऊ और 33 वर्षीय विपिन शर्मा, निवासी पाब, तहसील कामरऊ के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पांवटा साहिब थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाए थे और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here