तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

0
809

संध्या कश्यप नाहन।

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार वारदात तड़के करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुई। मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम, निवासी गांव आवत (कोटी उतरू), तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भाव सिंह किसी काम के सिलसिले में पांवटा साहिब आए थे।आरोप है कि देर रात अज्ञात हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला किया और गला रेतकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पांवटा साहिब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं और हत्या का कारण क्या है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस संभावित सुराग जुटा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।व्यस्त चौक पर हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here