शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, ज्वालामुखी में 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर युवक पर केस

0
473

ब्यूरो रिपोर्ट।

ज्वालामुखी: थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार, युवक ने महिला से शादी करने का वादा किया था। महिला का आरोप है कि शादी का भरोसा दिलाने के बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि ज्वालामुखी स्थित एक निजी होटल में भी युवक ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ संबंध बनाए।महिला का आरोप है कि अब युवक शादी करने से इनकार कर रहा है, जबकि उसने पहले विवाह का वादा किया था। इसके बाद महिला ने पुलिस थाना ज्वालामुखी में शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपी जस्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here