हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 19 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

0
37

ब्यूरो रिपोर्ट।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शनिवार को कांगड़ा और मंडी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने 19 से 22 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और हमीरपुर सहित मध्य व निचले पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, अचानक बाढ़ और यातायात प्रभावित होने का खतरा बना रह सकता है।वहीं, जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। गुरुवार रात प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नगरोटा सूरियां में सबसे अधिक 28.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here