गर्भवती पत्नी से पहले उजड़ गया सुहाग, चंबा में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

0
287

ब्यूरो रिपोर्ट।

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत गरोला के रैत गांव में 26 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान अतुल उर्फ कुकी (26) निवासी गांव रैत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने अतुल को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।प्रारंभिक स्तर पर क्षेत्र में नौकरी को लेकर तनाव की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।बताया जा रहा है कि अतुल ने कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और परिवार जल्द ही नए सदस्य के आगमन की प्रतीक्षा कर रहा था। इस दुखद घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here