प्रेम विवाह के बाद बढ़ी अनबन, पत्नी के जाने से परेशान 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

0
649

नाहन (संध्या सम्वाददा , संवाददाता )

 उपमंडल पांवटा साहिब के तहत आने वाले कोलर क्षेत्र में  युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी । मृतक की पहचान कोलर निवासी तपेंदर (25 वर्ष ) पुत्र करनैल सिंह  के रूप में हुई है। 
 जानकारी के अनुसार, तपेंदर का कुछ समय पहले ही प्रेम विवाह  हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इसी विवाद और अनबन के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद से ही तपेंदर काफी परेशान और मानसिक तनाव में चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी घरेलू कलह और मानसिक अवसाद के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया और फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस को कोलार में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्ज़े में लिया। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से तफ्तीश की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here