डेरा अंबोआ के महाराज पंडित राकेश शाह के पक्ष में हाईकोर्ट का फैसला, भक्तों में खुशी की लहर

0
104

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ),

जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा अंबोआ से जुड़े मामले में शिमला हाईकोर्ट ने महाराज पंडित राकेश शाह के पक्ष में फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार, एक युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर चल रहे मामले में अदालत ने शिकायत को खारिज करते हुए अपना निर्णय सुनाया।

फैसले के बाद डेरा अंबोआ से जुड़े श्रद्धालुओं और अनुयायियों में खुशी का माहौल है। दरबार से जुड़े लोगों का कहना है कि अदालत के निर्णय से उन्हें राहत मिली है और दरबार के प्रति उनकी आस्था और विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

महाराज पंडित राकेश शाह ने इस फैसले का श्रेय अपने गुरु साईं हरि चंद शाह तथा उन सभी श्रद्धालुओं को दिया, जिन्होंने उनके लिए प्रार्थनाएं कीं और उनका मनोबल बनाए रखा। उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हुई है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है तथा श्रद्धालु इसे न्याय की जीत के रूप में देख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here