मेडिकल कॉलेज नाहन को मिले 17 असिस्टेंट प्रोफेसर, विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

0
6

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

हिमाचल सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए 17 असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशलिस्ट) पद उपलब्ध करवाए जाने पर नाहन विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि इनमें विशेष रूप से कार्डियोलॉजी (हृदय रोग विशेषज्ञ) की सुविधा शुरू होना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता को उन्होंने समय-समय पर सरकार एवं मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया था और जनता की मांग को सरकार तक पहुंचाया गया। सरकार द्वारा इस दिशा में त्वरित निर्णय लेते हुए विशेषज्ञ पद उपलब्ध करवाना जनहित में सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है तथा इन नियुक्तियों से नाहन सहित जिला सिरमौर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी।

विधायक ने मुख्यमंत्री का पुनः धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े विषयों को इसी प्रकार प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here