चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में सनसनीखेज हत्याकांड, रोहड़ू की पंचायत प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या

0
215

ब्यूरो रिपोर्ट

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के वीवीआईपी और सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सेक्टर-11 में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने हिमाचल प्रदेश सहित पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां स्थित प्रसिद्ध कुमार मेडिकल स्टोर के भीतर घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने काउंटर पर बैठे कैशियर की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू निवासी 45 वर्षीय जानकी दास के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकी दास मेडिकल स्टोर में काउंटर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ नकाबपोश हमलावर दुकान के अंदर घुसे और उन पर ऑटोमैटिक हथियार से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल जानकी दास को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस हत्याकांड का हिमाचल प्रदेश से भी सीधा संबंध है, क्योंकि मृतक की पत्नी हाल ही में रोहड़ू क्षेत्र में हुए पंचायत चुनाव में प्रधान चुनी गई हैं और वर्तमान में ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। घटना की सूचना मिलते ही रोहड़ू क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।वारदात के बाद चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा हमलावरों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here