पांवटा साहिब में दो मामलों में 15.34 ग्राम चिट्टा बरामद, 4 गिरफ्तार

0
31

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता )

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 15.34 ग्राम चिट्टा (हिरोइन) बरामद किया है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में 10 जून 2026 को डिटेक्शन सेल, पांवटा साहिब की पुलिस टीम गश्त के दौरान बद्रीपुर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि HP44A-1338 नंबर की एक कार नाहन की ओर से बद्रीपुर चौक होते हुए शिलाई रोड की तरफ आ रही है, जिसमें चिट्टा होने की संभावना है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। कार में सवार तीन लोगों की पहचान सूरज ठाकुर, अखिल और कमलेश कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 09.22 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पांवटा साहिब थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।वहीँ दूसरे मामले में एसआईयू (SIU) नाहन की टीम यमुना टोल बैरियर के पास गश्त पर थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोहन लाल, निवासी फूलपुर, तहसील पांवटा साहिब, की तलाशी ली। उसके कब्जे से 06.12 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को 11 जून 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here