सोलन में 10 जून को बिजली कटौती, कई क्षेत्रों में 8 घंटे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

0
109

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

सोलन। राष्ट्रीय शूलिनी मेला-2026 के दृष्टिगत आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 10 जून 2026 को सोलन शहर और आसपास के अनेक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न फीडरों पर रखरखाव कार्य के कारण अलग-अलग समयावधि में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

33 केवी सोलन-कथेड़ फीडर

इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में मॉल रोड, अप्पर बाजार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, न्यायालय परिसर, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, क्षेत्रीय अस्पताल, फॉरेस्ट रोड, जौणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, मेला ग्राउंड, शामती, डमरोग, मिनी सचिवालय, गंज बाजार, चौक बाजार, आईटीआई, नया और पुराना बस अड्डा, चंबाघाट, बसाल, करोल विहार, फॉरेस्ट कॉलोनी सहित आसपास के अनेक क्षेत्र शामिल हैं।

11 केवी एमईएस फीडर

एमईएस क्षेत्र, अप्पर बाजार, मॉल रोड, पुराना बस अड्डा से आईटीआई गेट, टेलीफोन एक्सचेंज, जवाहर पार्क, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, लोअर बाजार, बाण मोहल्ला, नेगी कॉलोनी और आनंद परिसर कॉलोनी में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

11 केवी सोलन नंबर-1 फीडर

आईटीआई, पराशर कॉम्प्लेक्स, चिल्ड्रन पार्क, पुराना उपायुक्त कार्यालय, मॉल रोड, अमर होटल, सिटी प्लाजा, हिमानी होटल, हिमालयन पाइप, सिंगला नर्सिंग होम, डीएवी विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

11 केवी सोलन नंबर-2 फीडर

न्यू कथेड़, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, राजकीय महाविद्यालय, साइंटिस्ट कॉलोनी, कोटलानाला, तहसील कार्यालय, धोबीघाट, टैंक रोड, फॉरेस्ट रोड, चौंरीघाटी, सेरी, खनोग और मतीयूल क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

11 केवी सोलन नंबर-3 फीडर

सेंट ल्यूक्स स्कूल, शूलिनी नगर, शक्ति नगर, क्षेत्रीय अस्पताल, शिल्ली रोड, मोहन कॉलोनी, शूलिनी माता मंदिर, हॉस्पिटल मार्ग, चौक बाजार, गंज बाजार, मधुबन कॉलोनी, ठोडो मैदान, लक्कड़ बाजार, राजगढ़ रोड, नगर निगम क्षेत्र, सर्कुलर रोड और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

11 केवी सराहन/हिमाचल कंडक्टर फीडर

सूर्य विहार, खुंडीधार, साईं मंदिर, क्वागड़ी, श्योथल, मेरिडियन, डमरोग, धरांजटी, बदखोर, चिल्ला, बागड़, बलाणा, बीएसएनएल कॉलोनी और न्यू कथेड़ क्षेत्र में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मौसम के अनुसार बदल सकता है कार्यक्रम

अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि खराब मौसम अथवा अन्य तकनीकी कारणों के चलते निर्धारित तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग और समझदारी बरतने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here