दिल्ली गेट के समीप सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

0
87

संध्या कश्यप नाहन।

नाहन शहर के दिल्ली गेट के समीप एक सब्जी विक्रेता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला जब राहगीरों ने आयुष अस्पताल के लोहे के गेट पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन भेज दिया है।मृतक की पहचान 55 वर्षीय जगत सिंह पुत्र निवासी गांव बड़ग, तहसील संगड़ाह के रूप में हुई है, जो नाहन में सब्जी विक्रेता का कार्य करता था।जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here