जो प्रभु प्राप्ति की चाह रखते हैं, वे आज अवश्य पहुंचें— बाबा उमाकांत जी महाराज का सत्संग एवं नामदान कार्यक्रम

0
23

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ),

आज इंसान अपना अनमोल जीवन केवल खाने-पीने, मौज-मस्ती और भौतिक सुखों में गंवा रहा है। सच्चे संतों का मार्गदर्शन न मिलने से नशा, तनाव, हिंसा, पारिवारिक कलह और अशांति बढ़ती जा रही है। पूजा-पाठ के बाद भी मन को सच्ची शांति नहीं मिल पा रही है।
ऐसे समय में मानवता को सही दिशा, नशामुक्ति, सुख-शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग बताने के लिए परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज अपने मुख्य आश्रम उज्जैन से चिंतपूर्णी पधार रहे हैं। बाबा जी ऐसी आध्यात्मिक दौलत प्रदान करेंगे जो जीवन में भी काम आएगी और मृत्यु के बाद भी साथ देगी। उनके उपदेशों से देश-विदेश के लाखों लोगों ने नशा और बुराइयों का त्याग कर नया जीवन पाया है।
अतः आपसे अनुरोध है कि सपरिवार समय से थोड़ा पहले ही पधार कर सतसंग सुनिए दर्शन करिए (नाम दान) लेकर इसी मनुष्य शरीर में देवी देवता व प्रभु का दर्शन करके जीवन सफल बना लीजिए।
6 जून 2026 प्रातः 10 बजे समय से शुरू हो जाएगा ग्रीन वैली रिसॉर्ट, मोईन समनोली बाईपास रोड, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के पास, चिंतपूर्णी (हिमाचल प्रदेश)
सत्संग लगभग 2 घंटे का रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here