पत्नी से मिलने ससुराल गया दामाद, ससुर और साले ने डंडों से पीटा; गंभीर घायल

0
82

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है। यहां अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचे एक युवक पर उसके ससुर और साले ने कथित तौर पर हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है। वह बिलासपुर के भाखड़ा स्थित अपने ससुराल गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर और साले ने मिलकर उस पर डंडों, थप्पड़ों और मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में हरपाल सिंह के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की शिकायत हरपाल सिंह के पिता हरनाम सिंह ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। हरनाम सिंह सोलन जिले की नालागढ़ तहसील के गांव रत्योड दूगरी (डाकघर पंजैहरा) के निवासी बताए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि कोट कहलूर थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here