सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई, दो युवकों से 29.58 ग्राम चिट्टा बरामद

0
101

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

सोलन जिला पुलिस की SIU टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धोबीघाट क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18 और 19 मई 2026 की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने जब मकान की तलाशी ली तो कमरे में रह रहे दो युवकों के कब्जे से 29.58 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन और 3,300 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा उर्फ दीपांशु पुत्र संजय पांडे निवासी धोबीघाट सोलन तथा राहुल पुत्र दलबीश निवासी तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 19 मई को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को चार दिन का रिमांड मिला है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here