मोगीनंद में पच्छाद के व्यक्ति का मिला शव, पेशे से ट्रक ड्राइवर था मृतक 

0
629

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

मोगीनंद के समीप बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले से बरामद हुआ। रास्ते से गुजरते लोगों ने जब शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 

वहीँ घटना के कुछ ही घंटों बाद में शव की शिनाख्त 48 वर्षीय धनवीर सिंह ठाकुर, पुत्र  धर्म सिंह के रूप में हुई है। मृतक धनवीर तहसील पच्छाद के अंतर्गत आने वाले हापी (डाकघर जामन की सैर) के निवासी थे और पेशे से एक ट्रक ड्राइवर थे। पुलिस ने तुरंत घटना की सूचना मृतक के परिवारजन को दी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में घटनास्थल के हालातों को देखकर ऐसा लग रहा है कि पैर फिसलने के कारण वह अनियंत्रित होकर अपने आप नीचे गिर गए, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। बहरहाल, मौत के असली और सटीक कारणों का साफ पता लगाने के लिए कालाअंब पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here