धर्मपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 438 पेटियां शराब बरामद

0
40

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार 15/16 मई 2026 की मध्य रात्रि को जोहड़जी के समीप विशेष नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान संदेह के आधार पर दो वाहनों को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से “पटियाला संतरा” मार्का की 438 पेटियां अवैध देशी शराब बरामद हुईं। बरामद शराब में 2160 अध्धे और 8000 पव्वे शामिल हैं, जिनकी कुल संख्या 10,160 बोतलें बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर मौजूद व्यक्तियों से शराब परिवहन संबंधी परमिट और वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार निवासी बद्दी, प्रदीप कुमार निवासी रोपड़ पंजाब और साहिल राणा निवासी बद्दी के रूप में हुई है। पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तीनों आरोपियों से शराब सप्लाई नेटवर्क और इसके गंतव्य को लेकर गहन पूछताछ जारी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here