शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 64 ग्राम चिट्टा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

0
153

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला शिमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना पश्चिम शिमला में 10 मई 2026 को एफआईआर नंबर 83/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल शिमला की टीम तारादेवी क्षेत्र में गश्त, यातायात चेकिंग और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कार में सवार दो युवक भारी मात्रा में हेरोइन/चिट्टा लेकर शोघी की ओर से शिमला आ रहे हैं और नशे की खेप स्थानीय युवाओं तक पहुंचाने की तैयारी में हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तारादेवी-टुटू बाईफरकेशन के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 64 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन से नकद राशि भी कब्जे में ली है।

पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय कर्ण निवासी कलस्टन, शिमला तथा 30 वर्षीय कर्ण वर्मा निवासी ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले की हर पहलू से गहन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here