पांवटा साहिब में पुलिस ने टेम्पो से बरामद किये 1104 नशीले कैप्सूल, दो गिरफ्तार

0
55

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

 जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम पाँवटा साहिब में गश्त व गुप्त सूचनाएँ एकत्र कर रही थी तो टीम को  सूचना मिली कि रविकान्त उर्फ बन्टी पुत्र रतन सिंह निवासी गांव टोका नगला डा0 जामनीवाला तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 अपने टेम्पो न0 HP17G-2868 मे भारी मात्रा मे नशीले कैप्सुल लेकर घुम रहा है जिसके साथ विकास पुत्र चन्द्र बाहन निवासी गांव मरवह डा0 सडोली तह0 बेहट जिला सहारणपुर उ0प्र0 भी टेम्पो मे है जो उपरोक्त दोनो टेम्पो लेकर पांवटा साहिब ट्रक युनियन के पास खड़े है। जिस सूचना पर टीम में त्वरित कार्वाही करते हुए उपरोक्त टेम्पो को रैड करके चैक किया जिसमें चैकिंग के दौरान कुल 1104 प्रतिबन्धित कैप्सुल बरामद हुए । इस सन्दर्भ में उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा  22,29-61-1985 ND&PS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त दोनों का  अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है ताकि इनसे  तफतीश के दौरान पता लगाया जा सके कि इतनी भारी मात्रा में प्रतिबन्धित कैप्सूल यह  कहां से लाए थे तथा किन्हें बेचने की फिराक में थे ताकि इस पूरे रैकेट के पकड़ा जा सके । जिला सिरमौर पुलिस नशा पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने के कृतसंकल्प है जिसके लिये अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here