शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),
जिला शिमला में फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। माननीय न्यायालय LD-CJM शिमला द्वारा अभियोग संख्या 181/2013, दिनांक 15-10-2013, धारा 406, 407, 120(B) भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत आरोपी बलजींदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र श्री साहिब सिंह, निवासी गांव बादशाहपुर, गांव क्लांकी, तहसील व थाना समाना, जिला पटियाला (पंजाब) के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
मामले के अनुसार, आरोपी को सेब की खेप के परिवहन का दायित्व सौंपा गया था, जिसकी कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये थी। आरोप है कि उसने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए उक्त माल को गंतव्य तक पहुँचाने के बजाय स्वयं बेच दिया और फरार हो गया। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था।
इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना ढली की टीम को विशेष रूप से पटियाला (पंजाब) भेजा गया। टीम ने सटीक सूचना एवं पेशेवर समन्वय के आधार पर दिनांक 13-04-2026 को आरोपी को पटियाला से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को तुरंत माननीय न्यायालय LD-CJM शिमला के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे दिनांक 17-04-2026 तक न्यायिक हिरासत में सब जेल कैन्थू भेजा गया है।

