नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया हैपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाहन में तैनात STF टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भाटावाली क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है और भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने के लिए ला रहा है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताए गए स्थान पर नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 14 शीशियां “CODECTUSS TR COUGH SYRUP” बरामद की गईं। आरोपी की पहचान अनिश पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी वार्ड नंबर-10, देवी नगर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में धारा 21, 61, 85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध धंधे में किन-किन लोगों के संपर्क में था।

