ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ),
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष रितिका कौशल, सदस्यों एवम अभिभावकों की उपस्थिति में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अभिभावकों को शिक्षा के अधिकार (आरटीई अधिनियम 2009), नामांकन और निरंतरता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दुष्परिणाम, परीक्षा में अनुचित साधनों के दुष्परिणाम, व्यावसायिक शिक्षा के उद्देश्य और महत्व के बारे में जागरूक किया ।इस अवसर पर नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया।जिसमें प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने नान बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों का वार्षिक परिणाम घोषित किया और अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन पर चर्चा की। इस बर्ष भी लड़कियों का परिक्षा परिणाम लड़कों से बेहतर रहा | उन्होंने ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया बिना विलंब शुल्क पहली अप्रैल से शुरू होगी तथा 10 अप्रैल तक होगी । प्रधानाचार्य ने बच्चों अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों का समय पर स्कूल में दाखिला कराएं, ताकि पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो सके।इस मौके पर स्कूल के समस्त अध्यापक मौजूद रहे तथा समस्त अध्यापकों ने नान बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के पास होने पर बच्चों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा प्रधानाचार्या ने टॉपर विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्वल भविष्य की कामना की I



