दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

0
83

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चरस और अफीम बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को जिला पुलिस की एसआईयू टीम दाड़लाघाट क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति काफी समय से चरस और अफीम की तस्करी में संलिप्त है और वह रामपुर की ओर से एक आल्टो कार में ट्रक को पायलट करते हुए दाड़लाघाट की तरफ आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने कराड़ाघाट के समीप नाकाबंदी कर आल्टो कार और ट्रक को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान आल्टो कार का चालक वाहन को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों की तलाशी ली, जिसमें आल्टो कार से 935 ग्राम अफीम और ट्रक से 1.980 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना दाड़लाघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को 11 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here