बिलासपुर में दो बसों के बीच फंसी पिकअप, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

0
41

झंदुता (जीवन सिंह ,संवाददाता ),

बिलासपुर बस स्टैंड के साथ लगते पुरानी तहसील के पास सोमवार को एक पिकअप और दो बसों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप चालक ने एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से दूसरी बस आ गई, जिससे पिकअप दोनों बसों के बीच फंस गई और जोरदार टक्कर हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में तीनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here