रानीताल बाग में महिला व उसके बेटे से मारपीट, तीन युवकों पर मामला दर्ज

0
52

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

पुलिस थाना नाहन में मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ममता वर्मा पत्नी ओम प्रकाश वर्मा, निवासी मकान नंबर 334/8, c /o  दुर्गेश, बड़ा चौक नाहन की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता ममता वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पाना, रिंकू और गोलू नाम के युवकों ने रानीताल बाग में उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ तथा उनके बेटे के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौच भी की। घटना में शिकायतकर्ता और उनके बेटे को चोटें आई हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 351(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी तफ्तीश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here