कठिन परिस्थितियों को दी मात: सरकारी स्कूल से पढ़कर कुल्लू के सुनील दत्त ने हासिल किया JRF का लक्ष्य

0
95

कुल्लू ( आशा डोगरा,सब एडिटर ),

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के गाँव सोयल,(Soyal) डाकघर कराडसू से संबंध रखने वाले सुनील दत ठाकुर ने कड़ी मेहनत और लगन से राजनीति विज्ञान (Political science) विषय में UGC-NET JRF उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से प्राप्त कर उन्होंने निरंतर आत्म-अध्ययन के माध्यम से तैयारी की। कई बार असफल होने पर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहे।
सुनील ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाइयों, गुरुजनों और मित्रों को दिया है। उनके अनुसार परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। दोस्तों ने भी हर समय उनका मनोबल बढ़ाया। उनकी यह उपलब्धि आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here