संध्या कश्यप नाहन
मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में SIU नाहन की टीम ने मोगीनंद स्थित हिमुडा कॉलोनी में दबिश देकर 11.54 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को SIU नाहन की टीम सैनवाला, मोगीनंद और कालाआम्ब क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति कथित तौर पर मोगीनंद, कालाआम्ब और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चिट्टा बेचने के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। सूचना के मुताबिक, दोनों व्यक्ति मोगीनंद की हिमुडा कॉलोनी में पीपल के पेड़ के पास मौजूद थे।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों व्यक्तियों की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 11.54 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ विक्की (35) पुत्र ज्ञानचंद निवासी वाल्मीकि बस्ती, नारायणगढ़, जिला अंबाला तथा बृजमोहन (30) पुत्र चमन लाल निवासी गांव डैरा, डाकघर हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कालाआम्ब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी नशे की सप्लाई कहां से प्राप्त करते थे और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।