तीसा हादसा: जगदीश सोनी का भावुक बयान—
“जिसे ट्रोल किया गया, वही मेरे लिए भगवान है”

0
126

ओपी शर्मा चंबा।

चंबा–तीसा मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर चल रही तीखी बहस के बीच अब घायल गायक जगदीश सोनी का भावुक और स्पष्ट बयान सामने आया है। उन्होंने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का खुलकर बचाव करते हुए कहा कि वह व्यक्ति दोषी नहीं है, बल्कि उनके लिए भगवान के समान है।जगदीश सोनी ने बताया कि जिस व्यक्ति को सोशल मीडिया पर अमानवीय बताकर ट्रोल किया जा रहा है, वही हादसे के समय सबसे पहले उनकी मदद के लिए आगे आया था। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने न केवल इंसानियत दिखाई, बल्कि मुश्किल घड़ी में हर संभव सहयोग भी किया।घायल गायक ने अफसोस जताते हुए कहा कि पूरी सच्चाई जाने बिना सोशल मीडिया पर किसी को दोषी ठहराना गलत है। वीडियो के आधार पर बनाई गई धारणा वास्तविकता से कोसों दूर थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसे के वक्त मौजूद व्यक्ति ने मानवीयता की मिसाल पेश की, लेकिन अधूरी जानकारी के कारण उसे नकारात्मक रूप में प्रस्तुत कर दिया गया।जगदीश सोनी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही बहस को नई दिशा मिली है। यह मामला एक बार फिर इस बात पर सोचने को मजबूर करता है कि आपात परिस्थितियों में लिए गए त्वरित निर्णयों और मानवीय प्रयासों को आंकने से पहले पूरे संदर्भ और सच्चाई को समझना कितना जरूरी है।घायल गायक के बयान से साफ हो गया है कि जिसे कुछ लोग ‘शैतान’ कह रहे थे, वही उस वक्त उनके लिए ‘भगवान’ बनकर सामने आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here