धर्मपुर पुलिस की सतर्कता: भगोड़े चोर विरेंद्र कुमार उर्फ बाबू को सोलन बस स्टैंड से दबोचा

0
211

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने भगोड़े अपराधी विरेंद्र कुमार उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया। 25 वर्षीय विरेंद्र, पुत्र लेखराम निवासी गांव गुसाण डाकघर गड़खल तहसील कसौली, पर चोरी का पुराना मामला दर्ज था। 15 दिसंबर 2025 को सोलन बस स्टैंड से उसे पकड़ा गया, जिस पर थाना धर्मपुर में नया अभियोग संख्या 200/2025 धारा 209, 269 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।जांच में सामने आया कि 26 मार्च 2025 को विरेंद्र ने अन्य चार आरोपियों के साथ गांव नौण के एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से गैस सिलेंडर, कंप्यूटर, पानी के नल और वायरिंग के स्विच आदि चुरा लिए थे। इस पर थाना धर्मपुर में अभियोग संख्या 49/2025 धारा 457, 380 भादवि के तहत केस दर्ज हुआ। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट कोर्ट में पेश की। सभी आरोपी जमानत पर रिहा हो गए।ट्रायल के दौरान विरेंद्र ने कोर्ट के बार-बार समन का उल्लंघन किया। कोर्ट ने उसे 9 जून 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया। धर्मपुर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन आरोपी ठिकाने बदल-बदल कर बचता रहा। अब 16 दिसंबर 2025 को उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसपी सोलन ने बताया कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तारीफ की, कहा कि इससे इलाके में सुरक्षा मजबूत हुई। मामला अभी जांच के दायरे में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here