हिमाचल के क्रिकेटरों का दम—इस बार IPL ऑक्शन में 7 खिलाड़ियों का नाम

0
868

ब्यूरो रिपोर्ट डेस्क

आईपीएल सीजन-2026 के लिए 16 दिसंबर को अबूधाबी में होने वाली प्लेयर ऑक्शन में इस बार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के सात खिलाड़ियों पर बोली लगने की उम्मीद है। आईपीएल की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूची के अनुसार इस ऑक्शन में हिमाचल के जिन खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, उनमें ऑलराउंडर मयंक डागर, तेज गेंदबाज अर्पित गुलेरिया, बल्लेबाज पुखराज मान, तेज गेंदबाज दिवेश शर्मा, तेज गेंदबाज रजत वर्मा, ऑलराउंडर आर्यमान सिंह धालीवाल तथा ऑलराउंडर मृदुल सरोच शामिल हैं।सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।इन खिलाड़ियों में मयंक डागर का आईपीएल अनुभव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें शहबाज अहमद के साथ 1.80 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था। डागर पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।वहीं जिला कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत कुठमां के निवासी अर्पित गुलेरिया को 2023 में आईपीएल सीजन के दौरान लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने मयंक यादव के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया था।हिमाचल के इन सात खिलाड़ियों पर क्रिकेट प्रशंसकों सहित HPCA को भी ऑक्शन में अच्छी बोली की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here