सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),
आज बद्दी पुलिस द्वारा एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों के आस पास तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग थानों की टीमों ने पुलिस जिला मे लगभग 150 दुकानों की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान जारी किए।
आज के इस अभियान में Cotpa के तहत कुल 42 चालान किए गए और कुल ₹4300 का जुर्माना किया गया । बद्दी पुलिस द्वारा ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
बद्दी पुलिस जनता से अपील करती है कि वे अवैध तंबाकू उत्पादों की बिक्री और उपयोग के खिलाफ सहयोग करें, बच्चों और युवाओं को इस हानिकारक पदार्थ से सुरक्षित रखने में मदद करें, और किसी भी उल्लंघन की सूचना पुलिस को तुरंत दें।
बद्दी पुलिस द्वारा अवैध क्लिनिक पर छापेमारी, बिना लाइसेंस चल रहा क्लिनिक सील
दिनांक 02-12-2025 को बद्दी पुलिस की AI Cell व ड्रग इंस्पेक्टर अर्की कि संयुक्त टीम द्वारा नालागढ के अंतर्गत गलोट बाज़ार में अवैध रूप से चल रहे एक क्लिनिक पर छापेमारी की गई। यह क्लिनिक घनश्याम पुत्र बृज लाल, निवासी गांव रंडाला, डाकघर लूणस द्वारा बिना नाम और बिना किसी वैध लाइसेंस के चलाया जा रहा था। इस संबन्ध मे Drug & Cosmetics Act के तहत कारवाई कि गई तथा मौके पर चल रहा अवैध क्लिनिक बंद करवाया गया ।
