चूड़धार यात्रा शीतकाल के लिए बंद, 1 दिसंबर से आगामी आदेश तक दर्शन पर रोक

0
191

नोहराधार (हेमंत चौहान ,संवाददाता),

उप-मण्डलाधिकारी (ना.) चौपाल एवं अध्यक्ष चूड़धार मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा जारी आदेश के अनुसार चूड़धार मंदिर की यात्रा को शीतकाल के दौरान आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। यह निर्णय खराब मौसम, बर्फबारी और अत्यधिक ठंड को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है।आदेश में कहा गया है कि 1 दिसंबर 2025 से आगामी आदेश तक किसी भी श्रद्धालु को चूड़धार मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं होगी। क्षेत्र में लगातार बर्फबारी, फिसलन भरी पगडंडियों और ठंड की वजह से चूड़धार पहुंचने वाला मार्ग अत्यंत खतरनाक हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के कपाट खुलने तक चूड़धार यात्रा न करें।यह निर्णय श्रद्धालुओं की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया है। प्रशासन द्वारा स्थिति सामान्य होने पर आगे की सूचना जारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here