राज महल में होगा रोटरी क्लब नाहन का निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर

0
251

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

रोटरी क्लब नाहन समाज सेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 12 दिसंबर 2025 को राज महल, नाहन में एक महत्वपूर्ण निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन कर रहा है।रोटरी क्लब नाहन के प्रधान रोटेरियन मनीश जैन ने बताया कि रोटरी नाहन ने 22 जून 2025 को रोटरी क्लब पानीपत रॉयल (RI District 3080) के साथ मिलकर ग्लोबल ग्रांट 2458924 के तहत एक कैंप आयोजित किया था। उस कैंप में लगभग 30 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया था, जिनमें से कुछ लोग अनफिट पाए गए। विस्तृत जाँच के बाद पहले चरण में 15 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग वितरण के लिए चयनित किया गया है।इस अवसर पर क्लब ने माननीय महारानी रसिका प्रकाश जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। रोटरी क्लब नाहन का मानना है कि उनका सान्निध्य कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान करेगा तथा लाभार्थियों को प्रेरित करते हुए उनके जीवन में नई उम्मीद और शक्ति जगाएगा।
इस मौक़े पर क्लब के सेक्रेटरी भविष्य गौतम एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी सुरेंद्र राणा ट्रेजरर राकेश मल्होत्रा और डॉ एसके सबलोक उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here