पांवटा साहिब : नहर के पास मिला 23 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की शंका

0
145

पांवटा साहिब (संध्या कश्यप, संवाददाता),

उपमंडल पांवटा साहिब में एक 23 वर्षीय युवक का शव नहर के पास मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। पुलिस ने मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम जब मृतक मोमिन क्लिनिक से छुट्टी करने के बाद देर रात तक घर नहीं पहुँचा तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। परिजनों को तलाश के दौरान युवक क्लिनिक से थोड़ी दूरी पर स्थित एक नहर में अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोमिन, निवासी मिश्रवाला, के रूप में हुई है। वहीँ मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने शव को फोरेंसिक जांच हेतु नाहन भेजा है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here