नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर प्रस्तावना पाठ का आयोजन

0
329

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर।
विद्युत मंत्रालय एवं निगम मुख्यालय, शिमला के निर्देशानुसार आज संविधान दिवस के अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर की अध्यक्षता में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर भारत के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। कार्यक्रम में प्रस्तावना के महत्व, उसके मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता—पर विशेष प्रकाश डाला गया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर जी ने सभी को संविधान के आदर्शों को दैनिक कार्य में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here