एनएसयूआई ने छात्रों को संगठन की विचारधारा से करवाया अवगत

0
215

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा ITI नाहन में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य ITI नाहन में NSUI इकाई का गठन करना था ।इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर द्वारा की गई । उन्होंने छात्रों को एनएसयूआई संगठन की विचारधारा से अवगत करवाकर संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। ठाकुर ने कहा कि उनका संगठन सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलता है। संगठन का कार्य छात्रों के हितों की बात करना और उनकी समस्याओं को पुरजोर ढंग से सरकार के सामने पेश कर हल करवाना है। बैठक में छात्रों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें शौचालय , हॉस्टल में लगे ताले, पानी की अच्छी सुविधा , ग्राउंड की सुविधा इत्यादि शामिल है । ठाकुर ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हमेशा छात्रों के हितों की लड़ाई को लड़ता आया है और आगे भी लड़ेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here