भरमौर के बन्नीे क्षेत्र के काली छो पास के मंदिर छड़ोला में फंसे बाबा का माउंटेनिंग टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन।

0
233

चंबा (ओपी शर्मा, संवाददाता),

भरमौर की माउन्ट ट्रेनिंग की टीम के सदस्यों ने लाहौल स्पीति और चंबा को जोड़ने वाले काली छो छढोला मंदिर में कई दिनों से फंसे साधु बाबा का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। इसी रास्ते से भेड़ पालक अपने भेड़ बकरियों को लेकर लाहौल स्पीति के लिए निकलते हैं। यह रास्ता अति दुर्गम है।दीपक राणा, अनिकेत ठाकुर, आकाश ठाकुर और अभिषेक शर्मा ने रविवार को साहस और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक साधु बाबा को सुरक्षित रेस्क्यू किया।जानकारी के अनुसार, छडोला क्षेत्र में स्थित काली माता मंदिर के पास एक साधु बाबा कई दिनों से फंसा हुए थे। बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे, लेकिन चोटिल हो गए और वहीं फंस गए थे।स्थानीय लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत भरमौर प्रशाशन को सूचित किया । इसके बाद माउंटेनियरिंग की टीम ने,टीम लीडर दीपक राणा के नेतृत्व में एक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।बड़ग्राम से आए स्थानीय स्वयंसेवकों ने भी अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कठिन पर्वतीय रास्तों के बावजूद टीम ने साहस और संयम दिखाते हुए बाबा जी को सुरक्षित नीचे लाने में सफलता हासिल की।टीम लीडर दीपक राणा ने कहा —
हमें सूचना मिली कि एक साधु बाबा कई दिनों से मंदिर क्षेत्र में फंसे हुए हैं। रास्ता काफी खतरनाक था, लेकिन हमारी प्राथमिकता बाबा जी की सुरक्षा थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से हमने उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।”इस मानवीय कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने टीम की प्रशंसा की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here