पांगी में दंपति पर भालू का हमला, दंपत्ति घायल

0
469

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता),

चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत किरयुनी में आज सुबह एक मादा भालू ने अपने मवेशियों को चारागाह ले जाते समय दंपति पर अचानक हमला कर दिया।हमले में नरेण सिंह और उनकी पत्नी पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।घटना उस समय हुई जब दंपति अपने माल-मवेशियों के साथ अपनी अधवारी की ओर जा रहे थे। इस दौरान माता मंदिर रोड के पास अचानक मादा भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दंपति घायल हो गए हैं और उनकी गाय को भालू ने अपना शिकार बनाया है।घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है।गौरतलब है इस सीजन में क्षेत्र में भालूओं का आतंक पूरी तरह फैला हुआ है। आए दिन अलग-अलग क्षेत्र से कुछ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासीयों ने विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here