राजकीय महाविद्यालय ददाहू में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0
384

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में मंगलवार 16.09.25 को महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब द्वारा एच.आई.वी. एड्स पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमिनार संबोधन का विषय – ‘एच.आई.वी. पर सकारात्मक बातचीत’ था। इस गंभीर विषय पर चर्चा सिविल अस्पताल ददाहू के विशेषज्ञ चिकित्सक अधिकारी डॉ अमप्रीत और डॉ निखिल ने की। डॉ अमनप्रीत ने चर्चा की शुरुआत कर एड्स के मूलभूत वैज्ञानिक मुद्दों के बारे में बताया। उन्होंने विस्तार से समझाया कि यह बीमारी कैसे फैलती है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है। इसके पश्चात डॉ निखिल ने बीमार व्यक्ति के साथ सकारात्मक व्यवहार करने की जरूरत पर जोर दिया।


इस कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय डॉ पवन कुमार ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। अंत में उन्होंने दोनों डॉक्टर वक्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और सभी विद्यार्थियों को आज सीखी गई जानकारी को समाज तक फैलाने की अपील की। इस कार्यक्रम में क्लब प्रभारी प्रो० सुरम्या गुसाईं, प्रो० (डॉ०) मिल्ला राम चौहान, प्रो० अशोक कुमार और प्रो० बबीता मेहता समेत 75 विद्यार्थी मौजुद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here