कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के एक गांव में अचानक सिलेंडर फट गया। जिससे परिवार के छह लोग झुलस गए। इनमें एक नन्हा और दो-तीन और भी छोटे बच्चे झुलसे हैं। हालांकि दर्द से कहराते सभी लोगों को एक एंबुलेंस में तीन और एक जीप में महिला और एज जीप में नन्हें झुलसे बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की तरफ लाया जा रहा। इसी बीच नाकाधार में भूस्खलन होने से मणिकर्ण-भुंतर सड़क बन्द हो गई। ऐसे में काफी देर तक वाहन फंसे रहे। झुलसे लोगों को मार्ग बंद होने पर और परेशान होना पड़ा। हालाकिं इसके बाद मार्ग बहाल हुआ। लिहाजा मणिकर्ण सड़क बार बार भूस्खलन होने लोगों के लिए परेशानी बनीं है। वहीं छोटी जेसीबी से मार्ग बहाली में देरी लग रही है। ल
घाटी के लोगों ने प्रशासन से बड़ी मशीनें यहां तैनात करने की मांग की है।

