जीडीसी श्री रेणुका जी में एनसीसी यूनिट की शुरुआत, 53 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

0
611

ददाहू (हेमंत चौहान,संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी में पहली बार एनसीसी यूनिट की स्थापना हुई है। इस संबंध में नाहन एनसीसी कमांड के अधिकारी 13 सितम्बर 2025 को महाविद्यालय ददाहू पहुँचे, जहाँ उन्होंने चयन प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर 53 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें 35 छात्राएँ और 18 छात्र शामिल हैं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।महाविद्यालय को पहली बार एनसीसी यूनिट का आवंटन मिलना विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। एनसीसी की यह इकाई उन छात्रों के सपनों को साकार करेगी, जो भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। इस पहल से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सेवा की भावना को और प्रबल करने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य ने एनसीसी के सीटीओ डॉ. मिला राम चौहान को इस उल्लेखनीय प्रयास के लिए बधाई दी और सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि एनसीसी से जुड़ना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही यह उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here