हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा राणा घाट में वित्तीय शिविर आयोजित

0
411

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा हाब्बन द्वारा राणाघाट में एक वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक हेमिन्दर ठाकुर ने की। उनके साथ कार्यकारी सहायक गगनदीप गुप्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में जानकारी दी। हमिंन्द्र ठाकुर ने उपस्थित पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं के लाभों से अवगत करवाते हुए उन्हें इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कार्यकारी सहायक गगनदीप गुप्ता ने किसान क्रेडिट कार्ड लोन, वेतन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, गृह ऋण व वाहन ऋण जैसी बैंकिंग सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्राहक आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आन लाइन फ्रॉड से बचने के तरीको से भी अवगत कराया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान वेदप्रकाश, पंचायत सचिव, उपप्रधान व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here