नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
लगातार तेज बारिश के चलते नाहन–श्री रेणुकाजी मार्ग नेहली के पास भूस्खलन की चपेट में आकर अवरुद्ध हो गया है। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच गई है और सड़क को यातायात के लिए खोलने का कार्य जारी है। इधर श्री रेणुकाजी–संगड़ाह मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद पड़ा है। दोनों प्रमुख मार्ग बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।











