मणिमहेश यात्रा पर गए दो पंजाब के श्रद्धालुओं की मौत।

0
289

मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के दो श्रद्धालु ओं की मौत हो गई है। दोनों श्रद्धालुओं के शवो को भरमौर लाया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक पठानकोट के जिला सुजानपुर 18 वर्षीय अमन जो पिछले कल रात कमल कुंड से जिसको रेस्क्यू किया गया था और गौरीकुंड मैं उसने दम तोड दिया है। ऑक्सीजन की कमी के कारण इस श्रद्धालु की मौत हुई है।वही दूसरे श्रद्धालु की मौत कुगती ट्रैक पर हुई है। उसके शव को माउंट ट्रेनिंग व एनडीआरएफ की टीम द्वारा भरमौर लाया जा रहा है। मृतक का नाम 18 वर्षीय रोहित है और वह भी पठानकोट का ही रहने वाला है। टर पिसे के कारण रोहित की मौत हुई है।घटना की पुष्टि एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने की है।उन्होंने कहा है कि पिछले कल से ही मणिमहेश यात्रा पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं को सुरक्षा की दृष्टि के मध्य नजर सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने के लिए कह दिया गया है। इसकी अतिरिक्त पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे कलसूंई जांगी और दुर्गेठी मैं बंद है जिसके कारण वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप है। मणिमहेश जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील प्रशासन द्वारा की गई है। जब तक मौसम में सुधार नहीं होता है यात्रा पर अस्थाई तौर से रोक रहेगी। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण यहां जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह लैंडस्लाइड होने के चलते रास्ते बंद हो गए हैं। कई जगह मणिमहेश यात्री बीच रास्ते में ही फंस गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here