सुरजीत नेगी/ सुरजीत नेगी
38 वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक हुआ । इस प्रतियोगिता में किन्नौर जिले के तीन मुक्केबाजों ने भाग लिया जिसमें आशीष कुमार (57 भार वर्ग) और विनाक्षी (57 भार वर्ग) ने सिल्वर मेडल जीतकर पूरे किन्नौर एवं हिमाचल का नाम रोशन किया। इस जीत से पूरे किन्नौर में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ज्ञात रहे कि ये सभी जे एस डब्ल्यू कंपनी समर्थित मुक्केबाज हैं । कंपनी इन्हें मेडल जीतकर पारितोषित करती है और प्रतियोगिताओं के लिए यात्रा खर्च तथा अन्य सेवाएं भी देती है। किन्नौर में बौकसिंग खेल को बढ़ावा देने हेतु जे एस डब्ल्यू कंपनी द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रशीक्षण केंद्र खोले गए है और इनमें बहुत सारे बच्चे ट्रैनिंग लेकर प्रदेश, देश और विदेश में अच्छा प्रदर्शन कर किन्नौर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।


